गिर्वा: उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस की कार्रवाई, फार्म हाउस में पति की हत्या करने वाली पत्नी को किया गिरफ्तार ।
Girwa, Udaipur | Feb 27, 2024 उदयपुर शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने गत दिनों फार्म हाउस में एक युवक की हत्या करने के मामले मेंं पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिस कारण से दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ और इसी के चलते पत्नी ने नशे मेें लट्ठ मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।