गिर्वा: उदयपुर के देहली गेट चौराहे पर सीज की गई दुकानों के दुकानदारों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Girwa, Udaipur | Feb 23, 2024 उदयपुर नगर निगम द्वारा देहली गेट चौराहे पर 41 दुकानों को सीज किया गया था। जिसको लेकर शुक्रवार को विरोध दर्ज करते हुए व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और दुकानें खुलवाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह 4 से 6 बजे के बीच दुकानों को सीज कर दिया गया, जोकि नियम के विरुद्ध है। इससे पहले किसी प्रकार की कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया।