गिर्वा: उदयपुर में विश्वकर्मा जन्मोत्सव के मौके पर निकली भव्य शोभायात्रा, सुथार समाज के सैकड़ों लोग हुए शामिल
Girwa, Udaipur | Feb 22, 2024 उदयपुर शहर के आसपास विश्वकर्मा जन्मोत्सव के मौके पर सुथार समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मीनाक्षी सुथार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुथार समाज के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा के जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पहले बड़गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।