गिर्वा: उदयपुर की सवीना थाना पुलिस की कार्यवाही, सीए सर्कल पर दिनदहाडे फायरिंग करने वाला ईनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Feb 23, 2024 उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र में सीए सर्कल पर गत दिनो हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन हजार रूपए ईनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि 21 जनवरी को प्रार्थी ने फिरोज अहमद ने थाने में उपस्थित होकर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एसपी ने फरार अभियुक्त अयूब शाह पर 3 हजार रू का इनाम रखा था।