गिर्वा: उदयपुर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक, वैटलेंड विकास पर चर्चा।
Girwa, Udaipur | Feb 23, 2024 उदयपुर में शुक्रवार को जिला पर्यावरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर पोसवाल ने जिले में वैटलेंड विकास और सरंक्षण संबंधी चर्चा की गई। बैठक में मेनार और चावण्ड तालाब में वेटलैंड विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई साथ ही पूरे जिले को कैसे पर्यावरण की दृष्टि से सुदृढ बनाए जाए इस पर भी चर्चा की गई।