गिर्वा: जिला कलेक्टर ने उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर 6 स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल का किया आकस्मिक निरीक्षण
Girwa, Udaipur | Feb 22, 2024 जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को हिरणमगरी सेक्टर 6 में स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर ने सर्व प्रथम हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। पूरे हॉस्पिटल की सफाई व्यवस्था देखने के बाद कलेक्टर ने तारीफ की।