महरौनी: ग्राम अंडेला निवासी पीड़ित ने गांव के नामजद लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया, थाने पर प्राथमिक दर्ज
ग्राम अंडेला निवासी पीड़ित ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि, उसके साथ खेत से लौटते समय, गांव के लगभग आधा दर्जन लोगों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस के जिम्मेवारों ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिक की दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।