हाथरस: BLS स्कूल से महिला कर्मियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, डीएम ने किया शुभारंभ
जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी के तहत डीएम, CDO, ADM व तहसील स्तरीय अधिकारियों के द्वारा शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया।