हाथरस: मोहल्ला खंदारी गढ़ी में छत से गिरकर एक महिला हुई घायल, गंभीर हालत में महिला को परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में देर रात घर की छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला खंदारी गढ़ी में छत से गिरकर घायल हुई महिला का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।