हाथरस: गांव नगला भूरा में विकलांग युवक के साथ दबंगों ने जमकर की मारपीट, घायल युवक को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में एक विकलांग युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट कर दी, दबंगों द्वारा की गई मारपीट में विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विकलांग युवक को घायल हालत में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में घायल विकलांग युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।