सिंगरौली: जिले की आधा दर्जन पटाखा दुकानों का लाइसेंस हुआ निरस्त, जांच प्रतिवेदन के बाद जिला कलेक्टर ने की कार्रवाई
जिला सिंगरौली की आधा दर्जन पटाखा दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। उपखंड अधिकारी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अरुण परमार ने यह कार्रवाई की है। इमसें बरगवां, सरई, रजमिलान व बैढ़न की दुकानें शामिल हैं।