सिंगरौली: पीड़ित ने एक व्यक्ति पर फसल काट ले जाने व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पिडरिया निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई फरियाद
बुधवार को चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंच कर आवेदन देते हुए बताया कि हमने अपनी जमीन पर कोदो और जोनरा की फसल लगाई थी जिसे गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन काट लिया और अपने घर ले गया जब उस संबंध में पूछा गया तो वह व्यक्ति जान से मारने की धमकी देता है जिससे हम काफी चिंतित और भयभीत है पीड़ित ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने व हर्जाना दिलाने की माँग की है ।