सिंगरौली: रीवा में 24 एवं 25 फरवरी को कैसर के रोगियों का होगा निशुल्क जांच, कलेक्टर ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की
कलेक्टर अरुण परमार ने सिंगरौली जिलेवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय मुख्यालय रीवा में दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2024 को इन्दौर कैंसर फाउन्डेषन के कैंसर विषेषज्ञ चिकित्सक डॉ0 दिगपाल धारकर एवं उनकी टीम द्वारा स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर के मरीजों का परीक्षण कर परामर्ष एवं उपचार किया जा रहा है । उक्त आषय में जिला सिंगरौली में दिनांक 14, 15 एवं 17 फरवरी 2024 को उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम स्तरीय स्क्रीनिंग षिविर आयोजित किये जा रहे हैं ।