सिंगरौली: JMFC कोर्ट ने 11 वर्ष पुराने मामले की प्राथमिकता से की सुनवाई, हमला करने के 3 आरोपियों को दिया एक वर्ष का सश्रम कारावास
जेएमएफसी न्यायालय ने 11 वर्ष पुराने मामले में हमला करने के तीन आरोपियों निवासी ग्राम खम्हरिया थाना माडा को भादंसं की धारा 325/34 के तहत 1 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दी है। न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी पर उपरोक्त धारांतर्गत 1 हजार रुपए दंड भी लगाया है। इसी तरह न्यायालय ने उपरोक्त तीनों आरोपियों को भांदंसं की धारा 323/24 के अधीन भी 3 माह का सश्रम कारावास सहित ₹500 प्रत्येक पर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने का दंडादेश दिया है।