अलवर: अलवर में रिटायर्ड महिला टीचर के घर नकाबपोशों ने की चोरी, ₹70 हजार नकद व गहने ले उड़े
Alwar, Alwar | Jun 16, 2026 अलवर। जवाहर नगर में सोमवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड टीचर अनीता कुमारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश जंगले का शीशा काटकर अंदर घुसे और टीचर समेत बेटे-बहुओं के कमरों को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद तीसरे कमरे की अलमारी तोड़कर 12 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिए।