डुमरी: टांगीनाथ धाम में बारह दिनों तक पूजा-पाठ से दूर रहेगा बैगा समुदाय
Dumri, Gumla | Aug 20, 2026 डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में सहायक पुजारी सोन बैगा की पत्नी नेता देवी के निधन के बाद बैगा समुदाय में शोक की स्थिति है। मंगलवार की रात नेता देवी के निधन के बाद परंपरा के अनुसार बैगा समुदाय में छूतक लग गया है। इसके चलते धाम से जुड़े बैगा लोग निर्धारित अवधि तक पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से दूर रहेंगे। बाबा टांगीनाथ धाम के मुख