बिजावर: लहर गांव में तेंदू पत्ता संग्रहण फिर शुरू, रेंजर पावन राय ने फड़ मुंशियों का विवाद सुलझाया
बिजावर के ग्राम लहर में फड़ मुंशियों के आपसी विवाद के चलते पिछले कुछ दिनों से तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित हो रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर रेंजर पावन राय ने तुरंत हस्तक्षेप किया। डिप्टी रेंजर प्रीतम सिंह ने दोनों पक्षों से चर्चा कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान गुरुवार की शाम 4:30 बजे कराया, जिसके बाद गांव में दोनों फड़ फिर से सुचारू रूप से शुरू होगा