मोठ: बारिश से पहले मोठ नगर पंचायत एक्शन मोड में, जलभराव वाले इलाकों का ईओ ने किया निरीक्षण, नालों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
Moth, Jhansi | Jul 8, 2026 मोंठ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने नगर में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नालों पर अतिक्रमण मिलने पर तत्काल हटाने के आदेश दिए गए। नगर पंचायत ने नागरिकों से भी नालियों में कूड़ा न डालने की अपील की।