खरीक: गंगा में समा गया सौ साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर, अब रेलवे लाइन पर खतरा
राघोपुर जमींदारी तटबंध पर गंगा का कटाव मंगलवार सुबह और भयावह हो गया। तेज धारा ने करीब सौ वर्ष पुराने चैती दुर्गा मंदिर का बड़ा हिस्सा अपने साथ बहा लिया। मंदिर के गंगा में समाने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अखिलेश मंडल, सुषमा देवी, राजीव मंडल, कोको मंडल और मंटू मंडल ने बताया कि विभाग की ओर से मंदिर को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन ग