नलखेड़ा: शनिश्चरी अमावस्या पर नलखेड़ा व सुसनेर प्रखण्ड के शनि मन्दिरों में की जा रही विशेष पूजा अर्चना, हो रहे धार्मिक अनुष्ठान
गुरुवार को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर नलखेड़ा व सुसनेर प्रखण्ड के शनि मन्दिरो में विशेष पूजा अर्चना करने के लिये श्रद्धालु पहुंच रहे है। न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करने के लिये भक्तों का तांता लग रहा है। मंदिरों में सुबह शनि देव का सरसो के तेल से अभिषेक कर महाआरती भी की गई। जातकों ने शनि चालीसा पाठ के साथ ही कष्टों का निवारण हेतु धार्मिक अनुष्ठान करवाये।