चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
Churu, Churu | Aug 22, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि आरोपी राजपुरा निवासी सुभाष सिहाग को गिरफ्तार किया गया था, जिसे कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस मामले में पीडिता के कोर्ट में बयान दर्ज किए गये।