कहरा: महिषी चौक वार्ड 5 में जमीन नापी कराने के दौरान हुई मारपीट, मां-बेटी घायल
Kahara, Saharsa | Nov 18, 2024 महिषी थाना क्षेत्र के महिषी चौक वार्ड 5 में जमीन नापी करवाने के लिए अमीन को बुलवाया तो भावेश दास ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक महिला और उसकी बेटी जख्मी हो गई। जिससे परिवारवालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया है। दोनों जख्मी का नाम रेखा देवी और काजल कुमारी बताया जा रहा है।