सिहोरा: सिहोरा थाना क्षेत्र के कुर्रे रोड निवासी अस्पताल कर्मी के घर से नगदी व जेवर की चोरी
सिहोरा अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि कुर्रे रोड निवासी स्वर्णालता मिश्रा शासकीय अस्पताल सिहोरा में काम करती है। बुधवार दोपहर में ड्यूटी पर गई थी। शाम को पड़ोस में रहने वाली श्रुति पटेल ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी वे घर पहुंची।