नौगांव: नौगांव में 6 सितंबर को निकलेगी भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, मनसा देवी मंदिर से होगा शुभारंभ, मटकी फोड़ प्रतियोगिता
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नौगांव में यादव समाज की ओर से 6 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शनिवार कोसुबह 12बजे कैफेटेरिया में प्रेस वार्ता आयोजित कर तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष मोहन सिंह यादव सहित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 12 बजे मनसा देवी मंदिर से शुरू होगी।