जसरा की नवीन सब्जी मंडी बदहाल, करोड़ों के कारोबार के बीच मूलभूत सुविधाओं का अभाव
जलभराव, कीचड़ और अंधेरे से जूझ रहे किसान-व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी
मंडी शुल्क समय पर वसूला जा रहा, लेकिन सड़क, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाएं अब भी अधूरी
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी प्रमोद व सुनील यादव के साथ राजेश सोनकर
(जसरा) प्रयागराज की मुंडेरा मंडी के बाद यमुनापार की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मानी जाने वाली नवीन मंडी स्थल, जसरा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर किसानों, व्यापारियों और आढ़तियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कारोबार होने के बावजूद मंडी परिसर जलभराव, कीचड़, खराब सड़कों, पेयजल संकट और बिजली व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
जसरा स्थित नवीन मंडी स्थल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी, आढ़ती और पल्लेदार सब्जियों की खरीद-फरोख्त के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में पूरी मंडी दलदल में तब्दील हो गई है। मंडी की सड़कें गहरे गड्ढों में बदल चुकी हैं और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परिसर में कई दिनों तक पानी भरा रहता है।
बताया गया कि 5 अगस्त को मंडलायुक्त प्रयागराज डॉ. लोकेश एम ने सभी सरकारी परिसरों में तीन दिनों के भीतर जल निकासी और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि करीब 17 दिन बाद भी मंडी परिसर और कार्यालय के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
व्यापारियों के अनुसार कीचड़ और फिसलन के कारण किसान, ई-रिक्शा चालक तथा मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। कई किसानों की सब्जियां भी कीचड़ में गिरकर खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
मंडी अध्यक्ष अजय साहू ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी पल्लेदारों को हो रही है, जिन्हें 50 किलो से लेकर एक क्विंटल तक का बोझ उठाकर घुटनों तक पानी और फिसलन भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
व्यापारियों ने यह भी बताया कि मंडी परिसर में पेयजल के लिए केवल दो हैंडपंप हैं, जबकि चार-पांच वर्ष पहले निर्मित सार्वजनिक शौचालय आज तक चालू नहीं हो सका है। महिला किसान एवं व्यापारी विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। साथ ही पिछले लगभग 15 दिनों से बिजली व्यवस्था भी बाधित बताई जा रही है, जिससे रात के समय ट्रकों से सब्जियां उतारने में भारी दिक्कत होती है।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी सचिव श्यामलाल सिंह को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन उन्हें केवल उच्च अधिकारियों को पत्र भेजे जाने का आश्वासन मिला। उनका सवाल है कि जब मंडी शुल्क नियमित रूप से वसूला जा रहा है तो बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में देरी क्यों हो रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान आढ़ती बाबोल सोनकर, सुशील केसरवानी, रमाकांत पटेल, लालू साहू, महेंद्र सोनकर, मिथुन सोनकर, पवन केसरवानी, पंचराज कुशवाहा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
नवीन मंडी स्थल, जसरा की स्थिति स्थानीय किसानों और व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। यदि संबंधित विभाग समय रहते जल निकासी, सड़क, बिजली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार करता है तो इससे न केवल व्यापार सुगम होगा, बल्कि किसानों और श्रमिकों को भी राहत मिलेगी। फिलहाल व्यापारी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
👇👇
#NDNEWS #दैनिकनिष्पक्षधारा #Prayagraj #JasraMandi #VegetableMarket #Farmers #Traders #Infrastructure #BreakingNews #PublicIssue #MandiParishad
👇👇👇👇
@dgpup
@UPGovt
@RSSorg
@Uppolice
@wpl1090
@RSSgeet
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@VHPDigital
@CMOUP_RC
@myogioffice
@InfoDeptUP
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@ChiefSecyUP
@BajrangDalOrg
@myogiadityanath
@112UttarPradesh
@UPPViralCheck
@UpPolicemitra
@prayagraj_pol
@ADGZonPrayagraj
@DM_PRAYAGRAJ
@CommissionerPrg
@NigamPrayagraj
@Prayagraj_TP
@PROdefprayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 22 अगस्त 2026
📆 दिन: शनिवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 096961 19696