पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने नवलशाही थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई, भवन, पेयजल, बिजली, बैरक, शौचालय व आम जनता के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया गया और सुधार के निर्देश दिए गए।