मोदनगंज: घोसी थाने की पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी थाना के पुलिस अलग-अलग गांव में छापेमारी कर एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला पार्वती देवी जो गंधार गांव के निवासी बताई गई है। वही गोलू यादव उर्फ अशोक यादव दयाली बीघा गांव का निवासी है। थाना अध्यक्ष ने बताया की दोनों के ऊपर घोसी थाना में प्राथमिकी दर्ज थी।