मंझनपुर: रात के सन्नाटे में जनरेटर उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, मंझनपुर पुलिस ने तीन शातिरों को पकड़ा, पिकअप से किया था जनरेटर पार
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई जनरेटर चोरी की वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया था और माल को पिकअप से चित्रकूट ले जाकर छिपा दिया गया था। पुलिस ने चोरी गया जनरेटर भी चित्रकूट से बरामद कर लिया है। यह अभियान एसपी के निर्देश पर चलाया गया है।