मंझनपुर: समाज कल्याण की ट्राईसाइकिल लादकर जा रहे ट्रक में लगी आग, ओसा पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी ने कहा- स्टोर जा रहा था माल
कौशांबी के मंझनपुर थाना इलाके के ओसा में शनिवार शाम एक ट्रक में आग लग गई।इस ट्रक में कौशांबी के समाज कल्याण विभाग की ट्राई साइकिल लदी हुई थी जो हाई वोल्टेज बिजली तार की ज़द में आ गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही कौशांबी के समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे हैं। पत्रकारों को बताया कि विभाग का माल स्टोर रखने के लिए जा रहा था जो वितरण होना था।