लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद एवं नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के लिए संचालित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित सामग्रियों का गहन मिलान किया गया।