लोहरदगा: उपायुक्त ने समाहरणालय से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाई, जिले में जागरूकता अभियान शुरू
जिला प्रशासन एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे समाहरणालय परिसर से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को रवाना किया गया। इस रथ को जिले के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद,अपर समाहर्ता, ग्राम स्वराज्य संस्थान के प्रतिनिधियों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर कर तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया