लोहरदगा: खाद्य आपूर्ति, राशन कटौती व पीटीजी मुद्दों पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएसओ से की मुलाकात, शकील अहमद विधायक प्रतिनिधि
लोहरदगा के स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लिए लोहरदगा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि के रूप में शकील अहमद की नियुक्ति के बाद गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उनके नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मिला।