लोहरदगा: लोहरदगा-गुमला मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
लोहरदगा–गुमला मुख्य सड़क पर नवडीहा के समीप हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गुरुगुर टोली निवासी 25 वर्षीय विजय उरांव पिता जदु उरांव के रूप में की गई है। घटना बीते बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय उरांव अपनी अपाचे बाइक से घाघरा से लोहरदगा लौट रहे थे।