करेरा: खड़ीचा ग्राम के राम जानकी मंदिर में भागवत कथा, आचार्य ने सुनाई भक्त प्रहलाद की कथा
करैरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खडीचा में रामजानकी मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है भागवत कथा के तीसरे दिन श्रीकृष्ण चंद्र ठाकुर जी महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से भक्त प्रहलाद और नृसिंह अवतार की कथा सुनाई गई कथा सुनने के लिए आस-पास के दर्जनों गांव के लोग सैकडों की संख्या में पहुंच रहे हैं साथ ही कथा के अंतिम दिन 11 कन्याओं का विवाह सम्पन्न होगा