बज्जू: बज्जु के बीकमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में SDM व BCMO ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bajju, Bikaner | Apr 21, 2026 बज्जू SDM सांवरमल रैगर व BCMO डॉ शिवराज सिद्ध द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिकमपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आगामी हीट वेव तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के समय चिकित्सा संस्थान में दवाइयों की उपलब्धता, शीतल पेयजल व्यवस्था, ओआरएस पैकेट, आवश्यक दवाइया और आवश्यक उपकरण की जानकारी