पालकोट: विधायक भूषण बाड़ा ने कहा- आस्था हमें जोड़ती है और विकास हमें आगे बढ़ाता है
Palkot, Gumla | Apr 13, 2026 पालकोट के बागेसेरा पंचायत के मरदा गांव में संत जोसेफ चर्च मरदा को विधिवत रूप से नया पारिस घोषित किया गया। इस अवसर पर मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने किया। उनके साथ डीन,पल्ली पुरोहित एवं अन्य सहयोगी फादरगण ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर हजारों की संख्या में मसीही विश्वास आदि रहे।