Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
rajeevkumarmishra853
1
मैं हूँ ना ! ना हो अधीर, निशांत के हाथ में है तीर, सियासत में खींचेंगे नई लकीर। निशांत की धार और नीतीश जी का विचार, विरोधियों को करेगा अशांत, आगे बढ़ेगा बिहार।नितीश, निशांत जिंदाबाद 👌🌹🙏
3.1k views |
Samastipur, Samastipur
| Apr 12, 2026
#national
#politics
MORE NEWS
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई ऊर्जा, निश्चय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण सहरसा, 17 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज सहरसा प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निश्चय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य भारत को क्षय रोग (टीबी) से पूर्णतः मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत समय पर जांच, निःशुल्क उपचार, पोषण सहायता तथा जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मरीजों को संपूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय सहभागिता से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी, चेंबर ऑफ कॉमर्स, रेनबो रिसोर्ट, लायंस क्लब, शिव शक्ति हॉस्पिटल, लॉर्ड बुद्धा कोशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सत्यम हॉस्पिटल, देव हॉस्पिटल, होटल परदेशी कार्डो, नारायण मेडिकल कॉलेज, नजमी फर्नीचर तथा ज्योति विवेकानंद संस्थान सहित अनेक संस्थाओं ने निक्षय मित्र के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट उपलब्ध कराया। जिला प्रशासन ने सभी निश्चय मित्रों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि निश्चय मित्र पहल के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, संस्था अथवा कॉर्पोरेट (CSR) टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें अतिरिक्त पोषण, आर्थिक अथवा मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि मरीजों की नियमित निगरानी एवं उपचार की सतत मॉनिटरिंग के लिए निक्षय पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। पोर्टल पर उपलब्ध एआई आधारित चैटबॉट "खुशी" मरीजों को दवा सेवन एवं पोषण संबंधी दैनिक रिमाइंडर भी उपलब्ध कराता है। सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि सहरसा जिले में 14 अगस्त 2026 तक विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के 114 संवेदनशील गांवों में व्यापक स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए 97 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO), जीएनएम, एएनएम तथा जीविका दीदियाँ शामिल हैं। ये टीमें गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील आबादी की स्क्रीनिंग के लिए पोर्टेबल एक्स-रे तथा आधुनिक स्वदेशी ट्रू-नैट मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि 24 मार्च से 16 जुलाई 2026 तक जिले में 2,72,636 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, 6,554 लोगों की जांच (टेस्ट) हुई तथा 159 टीबी मरीजों की पहचान की गई। 3 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 126 टीपीटी (TPT) किए गए। जिले में अब तक 1,487 टीबी मरीजों की अधिसूचना (Notification) दर्ज की गई है, जिनमें से 1,158 मरीजों को डिफरेंशिएटेड टीबी केयर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही 200 टीपीटी पूर्ण किए गए हैं। निश्चय मित्रों के सहयोग से आज 205 टीबी मरीजों को फूड बास्केट एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम मे सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े निश्चय मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में निश्चय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करें और टीबी मुक्त सहरसा, टीबी मुक्त बिहार तथा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि सरकार, समाज और स्वास्थ्य तंत्र के संयुक्त प्रयास से सहरसा शीघ्र ही टीबी मुक्त जिला बनने की दिशा में एक मजबूत उदाहरण स्थापित करेगा।
Samastipur, Bihar | Jul 17, 2026
सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय ने आज बिहार बाल भवन किलकारी, सहरसा का निरीक्षण कर संस्थान में संचालित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता, अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Samastipur, Bihar | Jul 17, 2026
आज दिनांक 17.07.2026 को प्रेक्षागृह, सहरसा में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पात्र क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा पात्र लाभुकों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार हो तथा वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभुकों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया तथा उन्हें नियमित दवा सेवन, पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पात्र लाभुक उपस्थित रहे।
Samastipur, Bihar | Jul 17, 2026
सहरसा, दिनांक : 17 जुलाई 2026 स्थान - कन्या मध्य विद्यालय, पंचगछिया, प्रखंड–सत्तरकटैया, जिला–सहरसा l किशोर-किशोरियों को महिला सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण करने हेतु दी गई जानकारी l महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को कन्या मध्य विद्यालय, पंचगछिया, प्रखंड–सत्तरकटैया, जिला–सहरसा में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 तथा बाल विवाह की रोकथाम हेतु कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध, बाल विवाह तथा करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका संतोषजनक एवं सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा संचालित किया गया। जिसमें अनुसेवक भी शामिल रहे l कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
Samastipur, Bihar | Jul 17, 2026
'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश सहरसा, 17 जुलाई। जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में "सेवा-संवाद-समाधान अनुसरण प्रणाली" के अंतर्गत आयोजित "सबका सम्मान, जीवन आसान" कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाओं तक सहज एवं सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को और सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। आज आयोजित जनसंवाद में कुल 27 आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद यादव (पतरघट), श्री शंकर मेहता (रघुनाथपुर), श्रीमती कौशीला देवी (कहरा), श्री लक्ष्मण राम एवं अन्य ग्रामीण, श्री रणबीर कुमार (सलखुआ), श्री महेश्वर भगत सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों के सम्यक एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरघट, अंचलाधिकारी सोनवर्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, सहरसा तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, संवेदनशील एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (वि० जांच) श्री गणेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री अभिनव भास्कर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Samastipur, Bihar | Jul 17, 2026