मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन के नलकूप कॉलोनी में नलकूप खंड प्रथम प्रशासनिक अधिकारी के घर, चोरी ने कैश वा समान किया साफ
कमिश्नर आवास के पीछे नलकूप कॉलोनी में नलकूप खंड प्रथम प्रशासनिक अधिकारी राशिद हुसैन खां के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। राशिद हुसैन खां तहसील दिवस में शामिल होने कांठ गए हुए थे। तहसील दिवस में ही पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर के बाहर चार युवक ई-रिक्शा में घरेलू सामान लाद कर रहे हैं। उन्होंने रोकने के लिए कहा, लेकिन जबतक चोर सामान लेकर रफूचक्कर हो चुके थे।