मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले, एक शातिर चोर को गिरफ्तार ,एसपी सिटी ने दी जानकारी
थाना कटघर पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोगों के मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देता था, आरोपी के कब्जे से थाना कटघर पुलिस ने चोरी 11 मोबाइल फोन व 350 रूपये नगद बरामद किये है। पकड़ा गया आरोपी राहुल पुत्र हरीश चंदौसी का रहने वाला है।