मुरादाबाद: थाना कटघर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले, तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना कटघर पुलिस ने मोबाईल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपी फैज पुत्र राशिद निवासी मौ० ईदगाह थाना गलशहीद , इमरान पुत्र अजीजुल रहमान निवासी ताडीखाना थाना कोतवाली और अदनान पुत्र हामिद अली निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइन्स को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ मोबाइल, पर्स (जिसमें रुपये व कागजात) व घटना में इस्तेमाल की बाइक भी बरामद की है।