कामां: कामां पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, चालक को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे अवैध पत्थर को जब्त किया। पुलिस ने चालक साजिद निवासी लेवड़ा थाना कामां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।मामले में एमएमडीआर एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच जारी है। सोमवार शाम 6बजे मिली जानकारी।