बागबाहरा: बिहाझर के एक व्यक्ति को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ बिहाझर के एक व्यक्ति को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी तुलाराम रात्रे के द्वारा अपने घर में शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था , सूचना पर बागबाहरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।