गड़हनी: रामनवमी पर गड़हनी बिचली पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल में महाप्रसाद का वितरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामनवमी के अवसर पर गड़हनी बिचली पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल में महाप्रसाद का वितरण किया गया। वितरण में कई सामाजिक कार्यकर्ता और भक्त उपस्थित थें। प्रसाद वितरण में काफी भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। वही कमिटी ने प्रसाद वितरण के बाद मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख शांति बनाए रखने का प्रार्थना भी किया।