बोध गया: किराए के मकान में लिट्टी-चोखा बेचने वाले का बेटा बना टॉपर, बोधगया के आदित्य को बिहार में मिला 8वां स्थान
Bodh Gaya, Gaya | Mar 30, 2026 कड़ी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए एक साधारण परिवार के बेटे ने बड़ी सफलता हासिल की है। बोधगया के दोमुहान मोड़ पर ठेला लगाकर लिट्टी-चोखा बेचने वाले धन्नजय कुमार के बेटे आदित्य कुमार ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में राज्य स्तर पर 8वां स्थान प्राप्त कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।