बाबई: बागलोन में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक सोमवार को फरियाद राहुल पिता मुकेश अहिरवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की। आपसी विवाद के चलते आरोपी आकाश अहिरवार ने फरियादी से उसके घर के सामने ग्राम बागलोन में मारपीट की। जिसकी शिकायत फरियादी ने पुलिस थाने मे की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।