बाबई: गुजरवाडा के भारत उदय गुरुकुल स्कूल में नवांकुर संस्था एवं CBM ने मनाया विश्व श्रवण दिवस
रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था एवं CBM द्वारा ग्राम गुजरवाडा के भारत उदय गुरुकुल स्कूल में विश्व श्रवण दिवस मनाया। कार्यक्रम दौरान बच्चों कानों की समस्या को लेकर विशेषज्ञ के द्वारा जानकारी दी गई बच्चों को बताया गया कि कान के मैल को हटाने के लिए रुई के फाहे,ईयर पिक, पेन या उंगलियों का उपयोग करना कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है।