बाबई: माखननगर में महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर महिला को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शानिवार को फरियादी महिला सरोज पति रामभरोस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की माखननगर में सिरवाड़ा तिराहा के पास सड़क किनारे बाइक क्रमांक MP05 ZA 4982 के चालक ने फरियादी महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के हाथ ओर पेर में चोट आई। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।