मुरार: गोला का मंदिर क्षेत्र में आने वाले मेला ग्राउंड से एक व्यक्ति की टमटम हुई चोरी
Morar, Gwalior | Mar 25, 2024 ग्वालियर के गोला का मंदिर क्षेत्र में आने वाले मेला ग्राउंड से एक व्यक्ति की टमटम चोरी होने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि फरियादी त्रिलोक सिंह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने फरियादी त्रिलोक सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की जानकारी गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मीडिया को और रविवार को दी है।