गोरखपुर: MMMUT की छात्राओं ने किया हंगामा, आरोप लगाया- प्रोफेसर छात्रा के कमरे में घुस गए थे, डीएम ने जांच के आदेश दिए
गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि महिला हॉस्टल के कमरे में एक पुरुष प्रोफेसर के घुसने की घटना हुई,जिससे आक्रोश फैल गया।मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।