चाईबासा। रविवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सामाजिक दायित्व के निर्वहन एवं जनसेवा की भावना के साथ 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक स्थानीय खिरवाल बैंक्वेट हॉल, चाईबासा में "वृहद रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर" का आयोजन किया गया है। जहां बतौर मुख्य अतिथि सदर व मुख्यालय एसडीपीओ मौजूद रहे।